महासमुन्द

नानकसागर को धार्मिक पर्यटन बनाने प्रधानमंत्री से करेंगे मांग
25-Jan-2022 5:59 PM
नानकसागर को धार्मिक पर्यटन बनाने प्रधानमंत्री से करेंगे मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 25 जनवरी। ऐतिहासिक ग्राम नानक सागर में सिक्खों के प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देव जी के जगन्नाथ पूरी प्रवेश के दौरान रुकने की जानकारी अब प्रधानमंत्री एवम संस्कृति मंत्री तक पहुंचाई जाएगी। इस क्षेत्र का अब धार्मिक तीर्थ बनना तय है। उक्त बातें सोमवार को नानक सागर के अपने निजी दौरे से वापस लौटते दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ जनादेश से एक विशेष चर्चा में कही।

संसद विजय बघेल ने बताया कि मीडिया में प्रकाशित खबर पढऩे के बाद उनकी नानक सागर देखने जाने की इच्छा हुई और वे सोमवार की सुबह ही घर से निकल पड़े। नानक सागर और गढफ़ुलझर पहुंच कर देखने पर उन्हें ग्राम नानक सागर एक अजूबा ग्राम लगा। साफ सफाई ग्रामीण अनुशासन अपने आप में एक कुदरती चमत्कार से कम नहीं है। ग्रामीणों द्वारा उन्हें वह स्थान दिखाया, जहाँ श्री गुरुनानक जी ने विश्राम किया था और उपदेश दिए थे। उन्होंने स्वयम उस स्थान पर मत्था टेका और कुछ देर विश्राम भी किया। इस स्थान पर बैठने मात्र से मन को एक अजीब सी शांति मिली एवम राग द्वेष से स्वयम को दूर पाया। इस दौरान गढफ़ुलझर की संगत भी पहुंची और सभी ने मिल कर वाहेगुरु का सिमरन भी किया। वैसे तो अनेक धार्मिक स्थल जाने का मौका मिला, परन्तु ऐसी शांति और ऊर्जा कही नहीं मिली।

नानक सागर एक ऐतिहासिक स्थल है, इसकी पुष्टि सरकारी राजस्व रिकॉर्ड से कोई दो हेक्टयर भूमि श्रीगुरुनानक देव जी के नाम होने से हो चुकी है। इसकी पूरी जानकारी स्थानीय सांसद चुन्नीलाल साहू के साथ मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम संस्कृति मंत्री तक पहुंचाई जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के इस महतबपुर्न क्षेत्र को आस्था का केंद्र एवम धार्मिक तीर्थ बनाने का आग्रह करेंगे। संसद श्री बघेल के साथ नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल, ललित चंद्राकर दुर्ग, गुरुद्वारा स्टेशन रोड के प्रमुख अरविंदर सिंह खुराना, गुरुद्वारा बुद्धा साहिब रायपुर के प्रमुख हरकिशन सिंह उर्फ बल्लू जी, हमचाकर गोविंद सिंह गतका अखाड़ा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह,रिंकू ओबेरॉय, जनपद सदस्य एवम बंजारा समाज के अजय नायक,गढफ़ुलझर के हरजिंदर सिंह हरजु एवम महिपाल सिंह उपस्थित थे।

 इधर रायपुर से नानक सागर पहुंचे रिंकू ओबेरॉय ने बताया कि रविवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में नानक सागर गुरुद्वारा निर्माण के पहले चरण की आधार शिला रखते हुए चौकीदार कक्ष एवम स्टोर कक्ष निर्माण हेतु अरदास करवाई गई। अब निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ता रहेगा।

नानक सागर के बारे में जानकारी होने के बाद स्वमेव प्रदेश एवम राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां दर्शनार्थ नानक सागर पहुंचने लगे है। इस बीच कांग्रेस सूत्रों ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के भी नानक सागर प्रवास की संभावना व्यक्त की है। बताया जाता है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद इस सम्बंध में कोई कार्यक्रम बनाया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news