गरियाबंद

जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा
27-Jan-2022 2:40 PM
जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जनवरी। 
नगर सहित अंचल में गणतंत्र दिवस का पर्व सादगी के साथ शानदान मनाया गया। इसको लेकर नगर के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, विभिन्न चौक-चौराहों में समारोह आयोजित करके राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नगर पालिका कार्यालय, विधायक कार्यालय संगवारी,नगर के हृदय स्थल गांधी चौक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कन्या शाला, पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक बस स्टैंड, लाल चौक, मैडम चौक, खोली पारा प्राथमिक शाला, कृषि उपज मंडी, सहाकारी वृत्ताकार सोसायटी, थोक सब्जी मंडी, तिरंगा चौक, सोमवारी बाजार चौक, सहित अनेकों स्थानों में कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए कार्यक्रम सादगी पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक कार्यालय संगवारी में विधायक धनेन्द्र, नगरपालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने, गांधी चौक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के विशेष उपस्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकुमार शर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में भाजपा पारसमल गोलछा एवं भाजपा नेताओं द्वारा, लाल चौक में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं भाजपा नेताओं द्वारा, थाना परिसर में थाना प्रभारी बोधन साहू, तहसील कार्यालय में तहसीलदार द्वारा ध्वजा फहराकर तिरांगे झण्डे को सलामी दी। इस तरह शहर के विभिन्न जगहों में राष्ट्रीय ध्वजा फहराया गया।

जिसमें नगर के अलग-अलग कार्यक्रमों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, नपा उपाध्यक्ष चतुर सिंह जगत, सभापति संध्या राव, पार्षद सभापति मंगराज सोनकर, पार्षद अजय साहू, अनुप खरे, हेमंत साहनी, ब्लॉक महामंत्री राजा चावला, ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, एडलरमैन रामा यादव, मेघनाथ साहू, निर्माण यादव, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, अनिल जगवानी, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशीराम साहू, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री मुकुंद मेश्राम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम सिंग हुंदल, मंडल अध्यक्ष इमरान सोलंकी, पार्षद चुम्मन कन्डरा, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष छन्नुलाल साहू, मनीष देवांगन, नवल साहू, भूपेंद्र सोनी, संजय साहू, दिनेश यादव, गोपाल यादव, सौरभ जैन, मुस्ताक सुलड़ा, जित्तु बया, वीरेन्द्र साहू, पार्षद पदमनी सोनी, ओमकुमारी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, संतोषी कंसारी, तनु मिश्रा, राजू रजक, धीरज साहू, किशन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news