गरियाबंद

गणतंत्र दिवस की टिकेन्द्र ने दी बधाई
27-Jan-2022 2:43 PM
गणतंत्र दिवस की टिकेन्द्र ने दी बधाई

नवापारा-राजिम, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंचलवासियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी को भारत में हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। हमलोग 1950 से ही लगातार भारत का गणतंत्र दिवस मना रहें हैं क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत ने संविधान लागू कर देश को गणतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा।

 शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला।
भारतीय नागरिक होने के नाते, हम भी अपने देश के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। हमें फिर से इसे भ्रष्टाचार, अशिक्षा, असमानता और दूसरे सामाजिक भेदभाव का गुलाम नहीं बनने देना है। आज का दिन सबसे बेहतर दिन है जब हमें अपने देश के वास्तविक अर्थ, स्थिति, प्रतिष्ठा और सबसे जरुरी मानवता की संस्कृति को संरक्षित करने के लिये प्रतिज्ञा करनी चाहिये। टिकेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आज हम इस गणतंत्र पर्व को सादगी के साथ मना रहे हैं। इसलिए हमें कोरोना से बचने शासन के गाईडलाईन का पालन करना है। कोरोना के खतरों से बचने जितना उपाय हो सके करना है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाईजर और मॉस्क का पूर्णतया उपयोग करना है। लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news