राजनांदगांव

जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा
27-Jan-2022 3:23 PM
जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा

कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जनवरी।
जिले में गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा लहराया। जिले में गणतंत्र दिवस अपूर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बुधवार को सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।

समारोह में मंत्री चौबे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक विमल कुमार लवनिया ने परेड टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस बल राजनांदगांव, नगर सेना राजनांदगांव एवं जिला पुलिस महिला बल राजनांदगांव प्लाटून शामिल हुए।

इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, वरिष्ठ नागरिक लीलाराम भोजवानी, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।

कलेक्टर सिन्हा ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के पर्व पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में राष्टï्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने  सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निवास में किया ध्वजारोहण
कलेक्टर सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रिद्धी-सिद्धी सोसायटी में मना गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस पर जिले की पाश  सोसाइटी रिद्धी-सिद्धी विहार फेस 3 में सोसाइटी के चेयरमैन रमेश गंगवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मंच वादन सचिव मोहन पाल द्वारा राष्ट्र वादी कविताओं से किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज, अधिवक्ता एजाज सिद्धकी, विक्की वाधवानी,  दुरेंद्र साहू, रोहित दुबे, अखिलेश गुप्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news