रायगढ़

विस उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
27-Jan-2022 3:38 PM
विस उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 27 जनवरी
। रायगढ़ में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा मनोज सिंह मंडावी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया व पुलिस की टुकडियों द्वारा सलामी दी गई। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मंडावी ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये। इस मौके पर कलेक्टर भीम सिंह ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।  

अपने उद्बोधन में श्री मंडावी ने जिले के वीर सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी व पुत्र की शहादत को नमन करते श्रद्धांजलि प्रकट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए संविधान के आधारभूत जीवन मूल्यों पर गहरायी से विचार करने एवं संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुता की अवधारणा को दृढ़ता व निष्ठा से पालन करने का अवसर है। गणतंत्र की प्रभावशीलता तब तक ही है, जब तक हम इसके इतिहास को याद रखते हुए, देशभक्ति, देशसेवा, देशहित और देश उत्थान के प्रति हर काल, परिस्थिति में पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कोरोना महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने में संलग्न सभी के सहयोग व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम महामारी को नियंत्रित करने में निश्चित ही सफल होंगे।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना वारियर्स तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा भी मंच पर उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, आयुक्त नगर निगम एस.के.जयवर्धन, डीएफओ रायगढ़ प्रणय मिश्रा, अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर प्रतीक जैन, संयुक्त कलेक्टर डिगेश पटेल, सुश्री अभिलाषा पैकरा, एसडीएम  युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news