रायपुर

पुराने वादों से ध्यान भटकाने नए वादे लेकर आ गई सरकार-विष्णु देव साय
27-Jan-2022 4:24 PM
पुराने वादों से ध्यान भटकाने  नए वादे लेकर आ गई सरकार-विष्णु देव साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जनवरी। 
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल की घोषणाओं पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कहा कि  कांग्रेस केवल घोषणा करने वाली पार्टी बन गई।
साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के प्रमुख 36 वादों में 26 वादों पर 3 वर्ष में काम ही शुरू नही किया ऐसे में नई घोषणाये जनता के साथ केवल छलावा ही है।कर्मचारियो की कई दिनों से मांग है कि  राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाये औऱ केंद्र सरकार के बराबर का भत्ता दे लेकिन मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा नही की।

श्री साय ने कहा प्रदेश में 3 वर्षो में हर वर्ग ने आंदोलन किया है लेकिन उनकी मांगों पर कोई ऐलान नही हुआ। अनियमित कर्मचारियो,पुलिस बल ,सहायक शिक्षकों की मांग व किसानों की मांगों पर भी कोई घोषणा नही हुई।
साय ने छतीसगढ़ के 8 लाख परिवारों से मकान छीनने वाले,युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का भत्ता न देने वाले,महिलाओ की सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही सरकार ने फिर से प्रदेश को निराश किया है।अच्छा होता कि मुख्यमंत्री अपने भाषण से ऐलान करते कि उनके विधायक व मंत्री अब कर्मचारियो को अपशब्द नही कहेंगे उन्हें अपना नौकर समझ प्रताडि़त नही  करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news