धमतरी

शिक्षकों का सम्मान
27-Jan-2022 4:52 PM
शिक्षकों का सम्मान

नगरी, 27 जनवरी। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नगरी में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संस्था प्रमुख विकल गुप्ता एवं संस्था के प्राचार्य एसआर सिन्हा के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख  गुप्ता के द्वारा संस्था में कार्यरत सभी शिक्षकों को प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा प्रदत सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
 इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के प्राचार्य एस आर सिन्हा, बनवाला साहू,  सुनीता कश्यप, हेमराज हिरवानी, शैलेंद्र वर्मा, कुमारी शिवा खान, डी मोहन, प्रेमलता साहू,  अनीता कश्यप, संगीता साहू,  सादिया खान,  थामेश्वरी साहू,  सुशीला साहू,  अंजू साहू,  चित्ररेखा, भरत यादव, भारती निर्मलकर व अन्य लोग उपस्थित थे।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news