बलौदा बाजार

उच्च शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों का सम्मान
27-Jan-2022 5:55 PM
उच्च शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों का सम्मान

जिला पुलिस बल एवं नगर सेना की टुकडिय़ों ने दी झण्डे को सलामी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी।

पटेल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम  पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कोरोना नियंत्रण एवं शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए डेढ़ दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद गुहाराम अजगले, संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू, विधायक प्रमोद कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य सतीश अग्रवाल, अनुसचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर सहित कलेक्टर डोमन सिंह एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह बुधवार की सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि पटेल द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। झांकी प्रदर्शन और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को टाल दिए जाने के कारण मुख्य समारोह लगभग एक घण्टे में सम्पन्न हो गया।

जिला पुलिस बल की दो टुकडिय़ा, जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना की टुकडिय़ों ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व आरआई विक्रम बघेल ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये। मंत्री ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी,वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा, ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष, मिथिलेश कुमार, टेकराम वर्मा एवं  डोगेन्द्र वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर उनका हाल चाल जाना। इसके साथ ही मंत्री श्री पटेल ने मुख्य मंच से करीब 18 अधिकारी-कर्मचारियों का उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया।

इनमें जनसम्पर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी नितेश कुमार चक्रधारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यापालन अभियंता टीसी वर्मा पुलिस विभाग से ईश्वर टोप्पो, नेतराम वर्मा, मनीष चौबे, अश्वनी विशाल,स्वाती साहू, अभिनव चौबे, टिकेश्वर साहू, गुलशन वर्मा, गुमान सिंह जायसवाल, नरोत्तम पटेल आकाश शर्मा, बबलू राजा कौशिक, शिक्षा क्षिप्रा अग्रवाल, कन्हैया साहू, योगेश्वरी साहू, छन्नू लाल शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त जिला कार्यालय में डोमन सिंह ने ध्वजारोहण कर सभी जिला वासियों को शुभकामनाएं दिए। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियों में माल्यार्पण किए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, बजरंग दुबे, डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत, आशीष कर्मा, श्यामा पटेल सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news