दुर्ग

विधायक देवेन्द्र बने वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष, जाखड़ महासचिव
28-Jan-2022 1:12 PM
विधायक देवेन्द्र बने वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष, जाखड़ महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 जनवरी।
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ अमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है। कल विशेष जनरल बॉडी मीटिंग में विधायक देवेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष, सहीराम जाखड़ को महासचिव और ख्वाजा अहमद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वॉलीबॉल एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग पॉवर हाउस में कल सम्पन्न हुई, जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। संघ में गोपाल खंडेलवाल को उपाध्यक्ष और सुमीत पवार को दुर्ग जिला ओलंपिक संघ का महासचिव बनाया गया है।
विधायक देवेन्द्र यादव ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खेलों को महत्व दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार खेलों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। खेल और खिलाडिय़ों की बेहतरी के लिए खेल प्राधिकरण का गठन किया गया जो अपने आपमें बड़ा कदम है। आज इस मंच पर उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वो खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विधायक ने कहा कि भिलाई में लगातार खेल परिसरों का विकास हो रहा है। खुर्सीपार में नया खेल परिसर बन रहा है, जहां इंडोर व आउटडोर गेम्स के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। वॉलीबॉल की प्रतिभाएं प्रदेश में बहुत हैं, जरूरी है कि उन्हें सही दिशा दी जाए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news