सरगुजा

2 सौ बोरी अमानक व अवैध धान जब्त
28-Jan-2022 7:47 PM
2 सौ बोरी अमानक व अवैध धान जब्त

कलेक्टर ने निम्हा और जमगला केंद्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 28 जनवरी।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को लखनपुर विकासखंड के उपार्जन केंद्र जमगला और निम्हा का निरीक्षण किया। जमगला उपार्जन केंद्र में एक किसान द्वारा 100 बोरी पुराण धान बेचने लाया था, वहीं निम्हा उपार्जन केंद्र में एक किसान द्वारा दूसरे जिले का 100 बोरी धान लाया था, जिसे कलेक्टर ने जब्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।

श्री झा ने जमगला उलार्जन केंद्र के निरीक्षण में धान की गुणवत्ता जांच के दौरान तरागी के किसान बालरूप सिंह द्वारा लाये गए धान में नया और पुराना धान मिला हुआ पाया गया। बालरूप ने बताया कि वह 100 बोरी धान पहले भी बेच चुका है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को इस किसान के द्वारा पहले बेचे गए धान की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधक और ऑपरेटर धान की गुणवत्ता पर कड़ाई से नजर रखे। शासन के काम में पूरी ईमानदारी बरते। किसी भी मिलर के द्वारा मिलावटी धान मिलने की शिकायत आएगी तो समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर कार्रवाई होगी। जमगला उपार्जन केंद्र में अब तक 67 हजार 521 क्विंटल धान की खरीदी 13 46 किसानों से की गई है। यहां 1523 किसान पंजीकृत हंै।

निम्हा उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम लेंगा के किसान वीरेंद्र सिंह के द्वारा 100 बोरी धान सूरजपुर जिले से लेकर बेचने आया था, वहीं एक किसान जगन्नाथ पैकरा के द्वारा पीडीएस दुकान से 20 बोरी नया जूट के बारदाने में धान लेकर आया था। कलेक्टर ने दोनों किसानों के धान को जब्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपार्जन केन्द्र में ड्यूटीरत पटवारी की लापरवाही पर नराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अन्य हल्के में स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोकन कटने के बाद भी किसानों द्वारा धान बेचने नहीं आने पर उनकी टोकन निरस्त करें। धान की उठाव के लिए केवल टीओ जारी करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की धान खरीदी की ऑनलाई एण्ट्री खरीदी समाप्त होने के तत्काल बाद पूरा  करना सुनिश्चित करें।

बताया गया कि निम्हा उपार्जन केन्द्र में 39 हजार क्विंटल की धान खरीदी हो चुकी है। यहां 866 पंजीकृत किसानों में से केवल 30 किसान धान बेचने में शेष हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news