दन्तेवाड़ा

किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने खोला मोर्चा, धरना-प्रदर्शन
31-Jan-2022 7:42 PM
किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने खोला मोर्चा, धरना-प्रदर्शन

प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीतियों के खिलाफ की आवाज बुलंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की धान खरीदी में विसंगतियों के मुद्दों पर भाजपा के विभिन्न मंडलों में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।

कटेकल्याण में धरना
जिले के कटेकल्याण मंडल में प्रभारी संतोष गुप्ता और मंडल प्रभारी कमला नाग के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मोर्चा खोला। पांच सूत्रीय मांगों के लेकर भाजपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। इनमें किसानों के पिछले वर्ष के धान का लंबित बकाया भुगतान सह 2 वर्ष की बोनस राशि का भुगतान, धान खरीदी की समय अवधि 15 फरवरी तक किए जाने, असमय बारिश और ओलावृष्टि से धान के फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल देने, किसानों को रबी खाद की उपलब्धता कराए जाने और किसानों को लंबित स्थायी विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया गया।
 
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के अंत में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर ओजस्वी मंडावी, पायल गुप्ता, सुनीता भास्कर, कुलदीप ठाकुर, लता मरकाम, राजमन, संजय,छन्नू, मासा, जितेंद्र ध्रुवा, रूनाल्डो, अनिल, घासी, सुखराम, रितेश, गजेंद्र, दंतेश्वरी, सरस्वती, कनकदई, बसंत और कुम्मा मौजूद थे।

कुआकोंडा में तहसीलदार को ज्ञापन
जिले के कुआकोंडा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में 5 सूत्रीय मांगों पर जमकर हल्ला बोला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। इसी कड़ी में प्रभारी तहसीलदार महेश कश्यप को पार्टी के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामबाबू गौतम, धीरेंद्र प्रताप, सोमड़ू कोर्राम, मंगल बघेल अनिल,  ध्रुवाराम, मंगल बघेल सुंदर नाग सीताराम नाग, मैंथूराम, बलबीर, राघवेंद्र गौतम, और गाता मंडल मौजूद थे।

इसी कड़ी में जिले के गीदम, दंतेवाड़ा, बचेली किरंदुल और बारसूर मंडल में भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिरकत की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news