दन्तेवाड़ा

नक्सली ने किया समर्पण
03-Feb-2022 1:45 PM
नक्सली ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 3 फरवरी।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए की सफलताओं का क्रम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जन मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण किया।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत तोयनार ग्राम पंचायत के तडक़ेल मिलिशिया सदस्य कुम्मा उर्फ कुटा (25 वर्ष)  ने पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष घर वापसी की। उक्त नक्सली संगठन में विभिन्न विध्वंसक गतिविधियों में शामिल था। इनमें शासकीय संपत्ति की तोडफ़ोड़ प्रमुख रूप से शामिल था।

उल्लेखनीय है कि घर वापस आइए के अंतर्गत 500 नक्सलियों नें आत्मसमर्पण किया है। इनमें 124 ईनामी नक्सली भी शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news