कांकेर

पतंग लूटते करंट से झुलसा बच्चा
10-Feb-2022 9:16 PM
पतंग लूटते करंट से झुलसा बच्चा

कांकेर, 10 फरवरी। शहर में 11 वर्षीय बच्चे को पतंग लूटना महंगा पड़ गया। पतंग लूटने के चक्कर में बच्चा बिजली तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है

जिला मुख्यालय के कंकालिन पारा वार्ड के है, जहां 11 वर्षीय कंकालिन पारा वार्ड निवासी दुर्गेश गुना अपने मित्रों के साथ लगभग 3 बजे के आस पास मोहल्ले में पतंग उड़ा रहा था, जिसके बाद एक कटी पतंग को लूटने सभी दौड़ कर रहे थे। पतंग कंकालिन पारा निवासी के घर कि छत के ऊपर लटका हुआ था, दुर्गेश छत में चढऩे की चक्कर में दीवार से सटे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद वह छत में गिरा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया, जहां बच्चे का उपचार जारी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news