कांकेर

गढिय़ा पहाड़ स्थित जोगी गुफा की सफाई, कलेक्टर भी पहुंचे
06-Mar-2022 9:03 PM
गढिय़ा पहाड़ स्थित जोगी गुफा की सफाई, कलेक्टर भी पहुंचे

कांकेर, 6 मार्च । शहर की जनसहयोग समाजसेवी संस्था ने पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहे गढिय़ा पहाड़ स्थित जोगी गुफा की साफ- सफाई कर अनुकरणीय मिसाल पेश किया है। निस्वार्थ भाव से हो रहे सफाई अभियान को देखने कलेक्टर चंदन कुमार भी पहुंचे थे।

गढिय़ा पहाड़ की पूर्व दिशा में स्थित प्राचीन जोगी गुफा जो पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। जिसे आए दिनों असामाजिक तत्व दारू- मुर्गा पार्टी करने का अड्डा बना दिए हैं। शहर की जनसहयोग समाजसेवी संस्था ने इसकी सफाई कर अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
 
संस्था के  अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपनी टीम के साथ जोगी गुफा परिसर और वहां स्थित एक डबरी  के आसपास सफाई कर वहां से कूड़़ा करकट और कचरे को हटाया। समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने शराब की सैकड़ों छोटी-बड़ी बोतलें पॉलीथीन पाउच आदि कचरों की सफाई कर उक्त पर्यटन स्थल को फिलहाल कचरे और गंदगी से राहत प्रदान की है। संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे इस सेवा कार्य को देखने कलेक्टर चंदन कुमार भी पहुंचे थे। कलेक्टर के वहां पहुंचने से समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा। उन्होंने जन सहयोग संस्था के सदस्यों की बहुत तारीफ़ की और कुछ सुझाव भी अपनी ओर से दिए।

कलेक्टर ने गढिय़ा पहाड़ स्थित सोनई रूपई तालाब के आसपास भी स्वच्छता अभियान समय-समय पर चलाते रहने की आवश्यकता बताई। साथ ही जि़ला प्रशासन से सहयोग भी देने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि जोगी गुफा हमारे शहर का बरसों पुराना पिकनिक स्पॉट है, जो अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, जिसके कारण यहां साफ़ सफ़ाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।  

सफााई अभियान में सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, अनुराग उपाध्याय, सीताराम शर्मा, संजय मंशानी, धर्मेंद्र प्रताप देव, शैलेंद्र देहारी, प्रवीण गुप्ता ,दिनेश मोटवानी ,रिंकू मोटवानी, संजय सिंह ठाकुर, जितेंद्र प्रतापदेव, चंद्र किशोर देव, चरण यादव सुमित यादव लेख राम साहू आदि सम्मिलित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news