कांकेर

महिला कांग्रेस ने स्वच्छता अभियान चलाया
08-Mar-2022 9:13 PM
महिला कांग्रेस ने स्वच्छता अभियान चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 8 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर महिला कांग्रेस के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं ने शहर के मुख्यद्वार पर फैले कचरे व  घासफूस की सफाई की।

स्वच्छता कार्य  के तहत सोमवार सुबह 8 से 10 बजे तक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्थानीय विश्रामगृह के सामने निर्मित बस्तर आर्ट के चबूतरे एवं आस पास की झाडिय़ों तथा वहां फैले कचरा की सफाई की गई। इस दौरान महिला समूह ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। शहर के प्रवेश द्वार  विश्रामगृृह के सामने बने बस्तर आर्ट में लम्बे समय से साफ-सफाई का अभाव था। जिसके चलते वहा पर बड़ी-बड़ी झाडिय़ां एवं घासपूस उग आए थे। महिला कांग्रेस व शिव शक्ति फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उक्त स्थल की सफाई की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य नितिन पोटाई तथा जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी तथा वरिष्ठ कांग्रेस एवं किसान राईस मिल के अध्यक्ष आशीष दत्ता राय की उपस्थिति में उक्त आयोजन पूर्ण किया गया।

श्रमदान में महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा उके, हेमलता जैन, प्रमिला खोब्रागढ़े, महामंत्री सांधना ठाकुर, तुलसी कुमेटी, आरूषी मिश्रा, प्रिया टांडिया, कल्पना वासनिक, मंजू विश्वकर्मा, सुनिता सोनी तथा शिव शक्ति फेडरेशन शिव नगर से सीता गुप्ता, जानकी चंदेल, स्वसारिन सेठिया, मुन्नी धु्रव, तिलेश्वरी नेगी, सुनिता नाग, जसिनता भगत, सुलोचना जैन का उक्त आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।

आयोजन का सफल बनाने में नगर पालिका के सफाई कर्मियों का भी योगदान रहा जिन्होंने महिला कांग्रेस के साफ-सफाई के दौरान एकत्र किये गये कचरे को अन्यत्र डिस्पोज करने में सहयोग प्रदान किया।
 
शहर अध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news