कांकेर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिला पुलिस अधिकारी व कर्मियों की दुपहिया रैली
08-Mar-2022 9:17 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिला पुलिस अधिकारी व कर्मियों की दुपहिया रैली

कांकेर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू कम्यूनिटी हाल कांकेर में आज जिला प्रशाासन एवं पुलिस उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रशाासन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की दुपहिया रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को कलेक्टर चंदन कुमार व एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस दरम्यान  जी.एन. बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जिला महिला नोडल अधिकारी) कांकेर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती चित्रा वर्मा, रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान, गोविन्द वर्मा, उप निरीक्षक दयालू राम साहू व टीम उपस्थित थे।

महिला सुरक्षा टीम प्रधान आरक्षक कौशल्या जायसवाल, महिला आरक्षक किरण परिहार, बालेश्वरी नेताम, दिव्या वट्टी, पुष्पा कावड़े, संगीता ठाकुर, करूणा नायक, उमा गोटी आदि ने सम्पूर्ण शहर में सायरन बजाते हुये महिलाओं की उत्साहवर्धन करने बाईक रैलीे से भ्रमण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news