कांकेर

मुर्गा बाजार में नगर सैनिक की नक्सल हत्या
22-Mar-2022 4:00 PM
मुर्गा बाजार में नगर सैनिक की नक्सल हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 22 मार्च।
जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर कांकेर-आमाबेड़ा मार्ग में गुमझिर में नक्सलियों ने एक नगर सैनिक की भरे बाजार हत्या कर दी।
कल सामान्य वेशभूषा में मेले में मौजूद नक्सलियों ने नगर सेना के जवान की हत्या कर दी। नक्सलियों की संख्या 4 से 8 बताई जा रही है। नक्सलियों ने जवान को मारने के लिए देसी कट्टे व कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया है ।  नक्सली नगर सैनिक की हत्या करने के बाद जंगल की ओर भाग गए।

सोमवार को गुमझिर का मेला था। इस दौरान यहां मुर्गा बाजार लगा था। शाम को लगभग 6 बजे नक्सलियों ने मेला स्थल स्थित मुर्गा बाजार में पहुंचे थे। गोली उसकी कनपटी पर लगी थी।  इतना ही नहीं नक्सलियों ने जवान पर कुल्हाड़ी से भी वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 मृत जवान संजय कुंजाम कांकेर के ब्यास कोंगरा का निवासी था।  थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर में नगर सैनिक के पद पर कार्यरत था।
जवान संजय कुंजाम का शव मुर्गा बाजार स्थल के घेरे में पड़ा था। मेला में आए व्यापारी, दुकानदार दहशत में अपने सामान लेकर इधर-उधर भाग गए। व्यपारियों में इस कदर दहशत था कि वे किसी से बात तक नहीं कर पा रहे थे व सामान भी दुकानों में ही छोड़ कर भागते रहे।. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

रात में मृत जवान का शव उठाना भी नक्सली क्ष़ेत्र होने के कारण  एक चुनौती थी। पुलिस बल की मौजूदगी में अंतत: शव को वहां से कांकेर लाया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news