जान्जगीर-चाम्पा

कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण शुरू
24-Mar-2022 2:40 PM
कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण शुरू

बलौदा, 24 मार्च। भव्य कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण प्रारंभ हुआ। श्री रामचरित मानस का गायन वादन से पूरे 9 दिनों तक नगरवासी रामनाम की भक्ति में डूबे रहेंगे।
ज्ञात हो कि कोरोनाकाल में नगर से बहुत से लोगों के परिजनों का असामयिक निधन हुआ था। वैश्विक महामारी में अस्त-व्यस्त जीवन के बाद सामान्य होने पर दो वर्ष के बाद मृतात्मा की शांति के लिए नगर में अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है।  

नगर के बुधवारी बाजार में अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। कलश यात्रा बुधवारी बाजार रंगमंच से आरम्भ होकर आचार्य गिरिश नारायण पांडेय के घर से मुख्य मार्ग हलवाई खोल, बंधवा तालाब से होकर में भ्रमण करते हुए गाजे - बाजे के साथ आयोजन स्थल पर आगमन हुआ, जहाँ कलश यात्रा में आयोजन स्थल में बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं, महिलाएं और पुरुष रामायण पंडाल में एकत्र हुए।     अखंड नवधा रामायण के शुभारंभ में आसपास से ग्रामीण नवधा रामायण का रसपान करने बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

रामायण गायन करने एवं अपनी अपनी कला भक्ति की प्रस्तुति देने आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान अखण्ड नवधा रामायण समिति के संरक्षक गजानंद देवांगन, अध्यक्ष अनिल देवांगन, उपाध्यक्ष धनसिंह केंवट सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी सम्मिलित हुये ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news