दन्तेवाड़ा

कलेक्टर ने ली अंडे उत्पादन की जानकारी महिलाओं से किया संवाद
26-Mar-2022 8:32 PM
कलेक्टर ने ली अंडे उत्पादन की जानकारी महिलाओं से किया संवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 मार्च। कलेक्टर दीपक सोनी ने आज जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत मुरकी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र हैचरी का सघन निरीक्षण किया। यहां मुर्गी और कडक़नाथ के पालन की गतिविधियों, फीडिंग का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने हैचरी में अंडा उत्पादन के लिए प्रारंभ से लेकर अंत तक की प्रक्रिया की जानकारी ली। हैचरी में विभिन्न प्रजातियों के मुर्गे-मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। इसके बाद कलेक्टर ने हेचरी में स्थापित अंडे सेने की मशीन इनक्यूबेटर का अवलोकन किया और इसके संचालन की प्रक्रिया से अवगत हुए।कलेक्टर ने अंडा उत्पादन के साथ वैक्सीनेशन की भी जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही स्व सहायता समूह के माध्यम से आजीविका के रूप में बड़े पैमाने पर कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उन्होने कार्यरत महिलाओं से चर्चा की। इस अवसर पर तहसीलदार यशोदा केतारप मौजूद थीं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news