दन्तेवाड़ा

351 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 8 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल
28-Mar-2022 10:08 PM
351 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 8 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 मार्च।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले  के मंदिर परिसर स्थित मेढका डोबरा स्थल में 351 जोड़ों ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे।

विधायक देवती कर्मा ने गोंडी भाषा में संबोधित करते हुए परिणय सूत्र में बंधे नव जोड़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर दीपक सोनी ने भी वर वधु को उनके जीवन के नए पढ़ाव में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। लोग योजना का लाभ लेने जागरूक हो रहें है। ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनका लाभ ले। इसी तरह पूना माड़ाकाल का सपना साकार करने अग्रसर हो रहें हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भी नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 348 जोड़े ने हिन्दू रीतिरिवाज से विवाह किए, जिनमें से 8 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल है। तीन जोड़ों का विवाह ईसाई रीति से कराया गया।
 
इस अवसर पर वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, गद्दा, काली मोती की माला चांदी की पेण्डल सहित, चांदी की बिछिया, चांदी के पायल, श्रृगार सामग्री का सेट, प्लास्टिक कुर्सी, टार्च, टेबल पंखा, हाथ घड़ी, चटाई, प्रेशर कुकर,(6 लीटर), स्टील ड्रम, स्टील परात, वैवाहिक साड़ी, धोती कुरता, साफा एवं गठजोड़, चुनरी जूता चप्पल, टीन की पेटी, चादर, तकिया, जैसी गृहस्थ की सामान दी गई। वधु को चांदी की मंगलसूत्र तथा बिछिया भी विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और महिला बाल विकास अधिकारी वरूण नागेश सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news