दन्तेवाड़ा

महिला सहित 2 नक्सलियों का समर्पण
30-Mar-2022 9:52 PM
महिला सहित 2 नक्सलियों का समर्पण

दंतेवाड़ा, 30 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये को बुधवार को कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, सिद्धार्थ तिवारी और उपमहानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, विनय सिंह के समक्ष दो संघम सदस्यों ने घर वापसी की। पुलिस के मुताबिक महिला संघम सदस्य आयती तेलाम (49 वर्ष) आत्मसमर्पण किया। उक्त महिला नक्सली भांसी के बुधराम पारा की निवासी है। इसके विरुद्ध पुलिस थाना भांंसी में पांच स्थायी वारंट जारी किए गए थे। इसी कड़ी में संघम सदस्य कमलू कुंजाम (37) ने भी पुलिस अफसरों के समक्ष घर वापसी की। उक्त नक्सली भांसी पुलिस थाना के माशा पारा का निवासी है। यह नक्सली भी विभिन्न वारदातों में भागीदार था, इसके चलते इस नक्सली के विरुद्ध 4 स्थाई वारंट जारी किए गए थे।

गौरतलब है कि घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत आज पर्यंत 531 नक्सलियों ने घर वापसी की है। इनमें से 128 ईनामी नक्सली की फेहरिस्त में शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news