बीजापुर

गली-गली बिक रही शराब - गागड़ा
31-Mar-2022 9:56 PM
गली-गली बिक रही शराब - गागड़ा

पूर्व मंत्री ने शासन-प्रशासन पर साधा निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 31 मार्च।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा है कि बीजापुर नगर के गली-गली में कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। शराबी नशे की हालत में महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हंै। इसकी शिकायत महिलाओं ने विधायक से भी की है। इस मामले में पुलिस व आबकारी विभाग मूकदर्शक बने हुए हंै।

प्रेस को जारी वक्तव्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि एक ओर कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर गंगा जल की कसम खाती है, तो वहीं दूसरी तरफ गली-गली शराब माफिया फल-फूल रहे हैं। जिन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

वहीं गागड़ा ने आगे कहा है जिस तरह से नगर के शांति नगर वार्ड के महिलाओं ने शराबियों से त्रस्त होकर स्थानीय विधायक से शिकायत की है ये दुर्भाग्य है, चूंकि वह वार्ड कांग्रेस नेता व नगर पालिका उपाध्यक्ष का है। क्यों न माना जाए शराब माफियाओं पर इन कांग्रेस नेताओं का संरक्षण है। जितना संरक्षण कांग्रेस नेताओं का है। उतना ही शह स्थानीय पुलिस का भी शराब माफियों पर है।

पूर्व मंत्री गागड़ा ने स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये दोनों विभाग महज सरकार के कठपुतली बनकर रह गए हैं। कोई भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र नहीं है। नगर के शांति नगर वार्ड की महिलाओं ने शराब माफियाओं की शिकायत विधायक से की थी। इस पर क्या कार्रवाई हुई ? सिर्फ ताड़ी सल्फी ही जब्त की गई। जबकि विदेशी शराब धड़ल्ले से बिक रही है। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news