सुकमा
धुर नक्सली पोटकपल्ली में स्कूल शुरू एक माह पहले कैम्प की स्थापना
04-Apr-2022 6:49 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंटा, 4 अप्रैल। सुकमा जिले के धुर नक्सली ग्राम पोटकपल्ली में अब स्कूल संचालन भी शुरू हो गया है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक माह पहले ही कैम्प की स्थापना हुई। अब यहां साप्ताहिक बाजार भी शुरू हो गया है।