बीजापुर

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 102 जोड़े
07-Apr-2022 10:17 PM
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 102 जोड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 7 अप्रैल।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय में 102 जोड़ों की शादी कराई गई। इस विवाह समारोह में जिले के अधिकारी व स्थानीय नेता भी शामिल हुए। बारात भी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। जिसमें पापनपाल के ढोलकियों ने कार्यक्रम में एक नया रंग जमा दिया।

यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 69 जोड़ों का विवाह आदिवासी रीति रिवाज से कराया गया। इसमें गायता, पेरमा, पुजारी और वड्डे मौजूद थे।

24 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से पंडित ने करवाया, वहीं 9 जोड़ों का विवाह ईसाई धर्म के अनुसार पास्टर ने संपन्न करवाया।
 
सांस्कृतिक भवन परिसर में ये कार्यक्रम गुरूवार को संपन्न हुआ। इसमें 84 जोड़े बीजापुर ब्लॉक, 6 जोड़े भोपालपटनम ब्लॉक एवं 12 जोड़े भैरमगढ़ ब्लॉक के थे। इस आयोजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, उपाध्यक्ष कमलेष कारम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर,  पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग, बाल संरक्षण अधिकारी राहूल कौषिक, पीओ वीरेन्द्र खरे, कांग्रेस नेता अषोक तलाण्डी, प्रवीण उद्दे रमेश यालम एवं अन्य मौजूद थे।

इस योजना के तहत 25 हजार रूपए की राशि शादी पर खर्च की गई। एक हजार रूपए का  चेक दिया गया। अलमारी, गद्दा, दो तकिए, गंज, पंखा, प्रेषर कूकर, थाली, गिलास, परात एवं अन्य उपहार पर 14 हजार रूपए खर्च किए गए। इसके अलावा पांच हजार रूपए की श्रृंगार सामग्री दी गई। पांच हजार रूपए पण्डाल, पंडित, भोजन, परिवहन आदि पर खर्च किए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news