जान्जगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
11-Apr-2022 7:22 PM
मुख्यमंत्री ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

जांजगीर चांपा, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री रामवनगमन पर्यटन परिपथ लोकार्पण कार्यक्रम के तहत शिवरीनारायण में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रतिमा की प्रशंसा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर पंचायत शिवरीनारायण की पूरी टीम को बधाई दी।

इस मौके पर गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक पामगढ़ इंदु बंजारे, बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी, कलेक्टर जितेन्द्र  कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव समेत सभी पार्षदगण उपस्थित थे। उक्त चौक को भारतीय लोकतंत्र को समर्पित संसद भवन का आकार दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news