दन्तेवाड़ा

सीताराम कल्याण महोत्सव, निकाली शोभायात्रा
11-Apr-2022 9:51 PM
सीताराम कल्याण महोत्सव, निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 11 अप्रैल।
आंध्रा  सांस्कृतिक समिति द्वारा आंध्र भवन बचेली में रविवार को भगवान सीताराम कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। विधि-विधान पूर्वक राजमुंद्री  से आये हुए विशेष पंडितों द्वारा भगवान राम व सीता का विवाह कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विजयनगरम से खास रसोइया बुलाया गया था, जिनके द्वारा प्रसाद गया जो कि भंडारा के रूप में सभी भक्तों को परोसा गया। समिति के द्वारा तीसरी बार कल्यायम महोत्सव का आयोजन किया गया।

नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए राम मंदिर में समापन हुआ। शहनाई व अन्य वाघ यंत्र वादको को बीजापुर जिला के मद्देड़ से आये थे। आंध्र भवन से शुरू होकर यात्रा अंबेडकर पार्क, सुभाषनगर, अपोलो अस्पताल चैक, राजीव गांधी चैक, हाईटेक कॉलोनी, श्रमवीर चैक होते हुए राम मंदिर में समापन हुआ। रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

शोभा यात्रा के दौरान एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान, बचेली नगर निरीक्षक अमित पाटले, एसआई केशव ठाकुर, महिला पुलिस व जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

नगर में निवासरत दक्षिण भारतीय परिवार इस कल्याणम महोत्सव में अपनी पारंपरिक वेशभूषा व श्रृंगार के साथ शामिल हुए। साथ नगर के अन्य भक्त भी पूजा मं शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news