बालोद

आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स गिरने से 5 मासूम घायल, 2 गंभीर
18-Apr-2022 1:26 PM
आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स गिरने से 5 मासूम घायल, 2 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 18 अप्रैल।
आज सुबह आंगनबाड़ी में टाइल्स गिरने से 4 से 5 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चों को ज्यादा चोट आई है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बालोद से लगभग 10 किलोमीटर दूर भैंसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे टाइल्स गिरने से 4 से 5 बच्चे घायल हो गए। जिनमें 2 बच्चों को ज्यादा चोट आई है। आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद 10.30 बजे संजीवनी 108 जिला अस्पताल बालोद से बच्चों को लेने के लिए गांव पहुंची। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस घटना के बाद पालकों  में आक्रोश है। तो वहीं बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए टाइल्स में भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लगा रहे हैं।
बताया जाता है कि खनिज न्यास निधि के तहत लाखों खर्च कर उक्त टाइल्स लगाए गए थे। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक घटना हुई है।

इस संबंध में जनपद सदस्य संजय बैस ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस तरह टाइल्स लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस बारे में पिछले साल भी आवाज उठाई गई थी। कलेक्टर से शिकायत भी की गई थी तो जनपद के बैठक में भी मैंने यह मुद्दा उठाया था। किसके कार्य आदेश पर किसने काम किया इसका कोई रिकॉर्ड आंगनबाड़ी केंद्र में भी नहीं है न विभाग के अफसर दे रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news