दन्तेवाड़ा

केंद्रीय मंत्री ने देखे आजीविका मूलक कार्य
19-Apr-2022 9:51 PM
केंद्रीय मंत्री ने देखे आजीविका मूलक कार्य

मैदान में जाना योजनाओं का क्रियान्वयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 19 अप्रैल।
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान वे चितालंका देवगुड़ी स्थल पहुंचे। ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्थल पर स्वागत किया। यहां पर उन्होंने देवगुड़ी के दर्शन किए। इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों से चर्चा की। स्व सहायता समूह व ग्राम स्वरोजगार केंद्र किस तरह लोगों को लाभ पहुंचाते है, उसके बारे में जानकारी ली।

सतरंगी दलों द्वारा नाट्यमंचन का योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें 7 सूत्रों के पालन जैसे एनीमिया मुक्त पंचायत, कुपोषण मुक्त, गंदगी मुक्त, शत प्रतिशत शिक्षित, मलेरिया मुक्त, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण के बारे में बताया गया। इस दौरान देवगुड़ी स्थल पर श्री चौहान द्वारा आम का पौधारोपण किया गया।

देवगुड़ी अवलोकन के पश्चात मंत्री ने हारम स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया। सर्वप्रथम उन्होंने वीडियो के माध्यम से डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया। फैक्ट्री में उन्होंने प्रत्येक सेक्शन बारीकियों से देखा। कार्यस्थल पर स्थित महिलाओं से चर्चा की व उनकी आय के बारे में जानकारी ली। महिलाओं द्वारा तैयार किये कपड़ों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। डैनैक्स में मौजूद दीदीयों से बातचीत की। उन्होंने श्री चौहान को डेनेक्स ब्रांड नेहरू जैकेट भेंट किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए पहना।

श्री चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों द्वारा बनाये गए उत्पादों का अवलोकन किया। उनके समूह के बारे में जानकारी ली। झोडिय़ाबाड़म की बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा कर गौठान में संचालित मल्टीएक्टविटी गतिविधियों की जानकारी ली।

श्री चौहान ने हर्बल फिनाइल, गोबर से बने दिए, पोहा, रेड पोहा, कोदो, बेंडा का पाऊडर, महुआ लड्डू, महुवा हलवा, जेम रागी बिस्किट इत्यादि का अवलोकन किया। समहू की दीदियों से उनके आय के बारे में पूछा।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, ओएसडी संचार राज्य मंत्री संजीव शर्मा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news