बीजापुर

भ्रष्टाचार हावी, प्रशासन विधायक के आगे कर चुका है आत्मसमर्पण - गागड़ा
19-Apr-2022 10:01 PM
भ्रष्टाचार हावी, प्रशासन विधायक के आगे कर चुका है आत्मसमर्पण - गागड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 19 अप्रैल।
पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने जारी विज्ञप्ति में विधायक और जिला प्रशासन को आड़े हाथ लिया है।

   श्री गागड़ा ने कहा है जिले में हर तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है। जिला प्रशासन भी विधायक के आगे आत्मसमर्पण कर चुकी है। विधायक के दबाव में प्रशासन कार्य कर रही है। विपक्ष में रहकर मीडिया के माध्यम से आरोप लगाते रहे हैं। अब उस आरोप को उनके ही नेता ने जायज ठहराया है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपने ही सरकार में अपने विधायक के क्षेत्र में तो फिर जनता कैसे सुरक्षित होगी, यह गंभीर आरोप है, इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

 जिस प्रकार से विधायक पर अलग-अलग विषयों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। इस पर जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी भी लगातार विधायक पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते आई है और इसमें कहीं न कहीं सत्यता है, जांच आवश्यक है।

साथ ही पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा है जिस तरीके से कांग्रेस में सक्रिय और वरिष्ठ लोगों को किनारा किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है। कांग्रेस के दिन लद गए हैं।

गागड़ा ऐसे कांग्रेसियों से आह्वान करते हैं कि कांग्रेस में स्थान नहीं है। स्वयं को असुरक्षित उपेक्षित महसूस कर रहे हैं तो वे भारतीय जनता पार्टी में आने का विचार कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news