राजनांदगांव

सुनीता बेन की स्मृति में सम्मान समारोह
20-Apr-2022 4:03 PM
सुनीता बेन की स्मृति में सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल।
कस्तूरबा महिला मंडल ने वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी स्व. सुनीता बेन रंगपरिया की स्मृति में गत् दिनों सम्मान समारोह का आयोजन उनकी बेटी मोना गोसाई के सौजन्य व सहयोग से किया गया। समारोह में संस्था द्वारा मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह की सचिव मधुलिका रामटेके का सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि श्रीमती रामटेके ने मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह के माध्यम से समाज में महिला शिक्षा, दहेज उन्मूलन, नशा उन्मूलन और महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कई काम किए। उक्त कार्यों के लिए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नई दिल्ली में सम्मान किया गया था।

आयोजन में डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र में ब्रम्हचारिणी बहनों द्वारा चलाए जा रहे हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया और चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र की ब्रम्हचारिणी बहनों का भी संस्था द्वारा सम्मान किय गया। ब्रम्हचारिणी बहनों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थितजनों  को जैविक कृषि के लाभ विषय पर महती जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मोना गोसाई द्वारा कस्तूरबा महिला  मंडल, कस्तूरबा विद्याालय के प्राचार्य अनिल बाजपेयी, वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण गुप्ता तथा अन्य कर्मचारियों सीताराम वैष्णव, फूलबाई एवं मानबाई को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन चौबे, आशा गुप्ता, अलका जॉनी, तृप्ती चतवानी, साधना तिवारी, माया अग्रवाल, अनीता जैन, जनकबाई गुप्ता, शशि अग्रवाल, रीटा पुजारा, आशा सोनछत्रा समेत अन्य समूह के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में शारदा तिवारी व बुद्धिमित्रा वासनिक उपस्थित थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news