राजनांदगांव

दिग्विजय कॉलेज मे मनी अंबेडकर जयंती
20-Apr-2022 4:22 PM
दिग्विजय कॉलेज मे  मनी अंबेडकर जयंती

राजनांदगांव, 20 अप्रैल। शासकीय दिग्विजय कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में डॉ. अम्बेडकर के युग निर्माता के रूप में कार्यों का वर्णन किया।  प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में कर्तव्य परायण, उद्यमी व चरित्र निर्माण हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. एके मंडावी ने डॉ. अम्बेडकर का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं शिक्षा जनजागरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। समाजकार्य विभाग अध्यक्ष ललिता ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन के सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक कार्यों का उल्लेख किया।

निशा कुमारी, आकांक्षा पांडे, संगीता, कीर्तिपाल, प्रिया साहू, प्रिया सोनी, तेजस्वी वर्मा, राहुल यादव, शुभम मिश्रा ने भाषण, कविता पाठ एवं प्रेरणा गीत द्वारा अंबेडकर के विचारों को रखा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शोभित साहू  द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज शास्त्र एवं समाज कार्य के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news