राजनांदगांव

विधायक यशोदा ने गंडईवासियों का जताया आभार
21-Apr-2022 3:17 PM
विधायक यशोदा ने गंडईवासियों का जताया आभार

गंडई में निकली आभार रैली, 2023 के लिए मांगा समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 21 अप्रैल।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा का बुधवार को गंडई में आभार रैली और संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती वर्मा ने गंडई के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर आई नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती वर्मा का आगमन लगभग 5 बजे गंडई के रेस्ट हाउस में हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। तत्पश्चात  मतदाताओं का आभार जताने आभार रैली निकाली गई।

आभार रैली नगर के मुख्य चौक से पंडरिया तक निकाली गई। रैली के दौरान नागरिकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। वहीं विधायक श्रीमती वर्मा ने मां गंगई में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। साथ ही देर शाम को महाराणा प्रताप चौक में आमजनों को संबोधित करते गंडईवासियों, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि गंडई नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में आप लोगों ने मुख्यमंत्री के हाथों को संबलता दी है, ऐसे ही 2023 के चुनाव में भी मुख्यमंत्री का साथ देना है, तभी पूरे छत्तीसगढ़ का संपूर्ण विकास हो पाएगा। उपचुनाव में जीत मेरी नहीं हुई है। आप सभी लोगों की जीत हुई है।

गंडई चुनाव प्रभारी आलोक चंद्राकर ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने रिकार्ड मतों से हमारे प्रत्याशी को मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते जीताया है, 24 घंटे में जिला बनाने की घोषणा की थी, महज 4 घंटे में ही जिला बना दिया गया है, क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है। हमारी पार्टी जब से सत्ता में आई है, तब से जो कहा वो किया है। आने वाले 2023 चुनाव में जनता का रूझान देखकर लग रहा है कि भाजपा के पास नेता प्रतिपक्ष बनाने के लायक भी विधायक जीतकर नहीं आएंगे। अंत में उन्होंने खैरागढ़, छुईखदान, साल्हेवारा, बाजार अतरिया, उदयपुर और विशेष कर गंडई की जनता का आभार प्रदर्शन किया। रैली के दौरान लोगों ने जोश के साथ जयकारे लगाए।

इस दौरान लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, आलोक चंद्राकर, रूखमणी देवांगन, रेणुका हिरवानी, उषा रात्रे, मंजू नेताम, दीलिप ओगरे, साकेत दुबे, भिगेश यादव, क्रांति ताम्रकार, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, मोहसीन खान, सुरेंद्र जायसवाल, सतीश सिंधानिया, अय्यूब कुरैशी, कमलेश यादव, बालकिशन यादव, बालक दास डहरिया, कमलेश धुर्वे, हेमलता ठाकुर, अमित टंडन, विक्की टंडन, हरि सेन, जनपद सदस्य अरुण जोशी, चुरावन छेदैया, कुमार पटेल, गोवर्धन साहू, हुलास साहू, आत्मा वर्मा, जित्तू ठाकुर, संतोष ठाकुर, महावीर वर्मा, ईश्वर यादव, ताराचंद बंजारे, जति पटेल, टीकम साहू, आयुष नामदेव, उबारन मांडले,  बेदुल वर्मा, योगिता बंजारे, सीवबती पाल, सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news