दन्तेवाड़ा
पुलिस ने जन जागरूकता के लिए ली बैठकें
23-Apr-2022 4:49 PM
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग और अपराधों पर रोकथाम के उद्देश्य से ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर फरसपाल थाना अंतर्गत ग्राम केशापुर में ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों की रोकथाम की जानकारी दी गई।इनमें विशेष रूप से महिला एवं बाल अपराध प्रमुख रूप से शामिल है।वही महिला एवं बाल अपराधों की जानकारी त्वरित रूप से देने की सलाह दी गई।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कामालूर के आश्रित गांव कुंंदेली में भी ग्रामीणों की बैठक ली गई।इसके साथ ही साप्ताहिक बाजार बारसूर में भी ग्रामीणों को विभिन्न अपराध संबंधी जानकारी दी गई।