जान्जगीर-चाम्पा

आम जनता के हितों से जुड़ी समस्याओं का समाधान एकजुटता से करें- विस अध्यक्ष
24-Apr-2022 3:10 PM
आम जनता के हितों से जुड़ी समस्याओं का समाधान एकजुटता से करें- विस अध्यक्ष

71.06 लाख के विकास कार्यों की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी एकजुट रहे। सिवनी एक बड़ा गांव है यहां आम जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण एकता और भाईचारे के साथ करें। उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान कर कहा वे विकास में अपनी उपस्थिति और भागीदारी सुनिश्चित करें और गांव के बेहतर विकास के कार्य करें।

वे जिले के बलौदा विकास खंड के ग्राम सिवनी में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग गांव के विकास के लिए महिला प्रतिनिधियों का सम्मान और सहयोग करें ताकि सिवनी एक आदर्श ग्राम पंचायत बन सके।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज बलौदा विकासखंड के ग्राम सिवनी में 71.06 लाख रुपए के पांच विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 13 लाख रुपए के दो कार्यों का शिलान्यास और 58.06 लाखों रुपए के तीन कार्यों का लोकार्पण शामिल है। डॉक्टर महन्त के कर कमलों द्वारा सिवनी में 10 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, 3 लाख रूपये की लागत के स्वागत द्वार का भूमि पूजन किया गया।

इसी प्रकार सिवनी के सेवादल परिसर में 5 लाख रुपए की लागत के आहाता निर्माण भाटापारा से सुकरी कला तक 46.46 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण और 6.50 लाख रुपए की लागत के पंचायत भवन अतिरिक्त कक्ष निर्माण और जिर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बलौदा  नम्रता राठौर, जनपद उपाध्यक्ष  नम्रता नामदेव जिला पंचायत सदस्य पूजा राठौर राम कुमार साहू  दिनेश शर्मा, रवि पांडेय, मन हरण राठौर, रामविलास राठौर, प्रिंस शर्मा, रामकुमार यादव, सरपंच उमेंदा यादव, साहेब लाल साहू आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news