बालोद

प्रदेश की नाकाम सरकार केवल जनभावना के साथ खेल रही- कौशिक
26-Apr-2022 3:39 PM
प्रदेश की नाकाम सरकार केवल जनभावना के साथ खेल रही- कौशिक

नेता प्रतिपक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 26 अप्रैल। 
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने एक दिवसीय प्रवास पर बालोद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मयोगी कार्यकर्ता बेहद ही पराक्रमी व सामर्थ्यवान है जो मिशन 2023 के लिए पूरी तरह से जुट गए है। हर मोर्चे पर नाकाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल मात्र जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर झूठे सपने दिखाने में लगी हुई है। जिसका हमें करारा जवाब देना होगा। हम सभी को लक्ष्य 555 दिन की कार्ययोजना पर जुटना होगा। प्रदेश में चुनाव के लिए 555 दिन ही शेष है और इस नाकाम सरकार के कारगुजारियों को अधिक से अधिक जनता के बीच लाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौठान योजना फेल है। गोबर के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है युवाओं के बेरोजगारी भत्ता का पता नहीं है। वृध्दा पेंशन देने में सरकार पूरी तरह से नाकाम है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जिन 36 वादों को आत्मसात किया है उन वादों को पूरा करने की सरकार की कोई रूचि नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मजबूत संकल्प के साथ हम सब जुट चुके हैं और जनता के बुनियादी समस्याओं को स्वर देकर हम फिर से एक बार जन सेवा के लिए आगे आएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, यशवंत जैन, राकेश यादव महामंत्री देवेंद्र जायसवाल किशोरी साहू, देवलाल ठाकुर, होरीलाल रावटे, शिव धर्मगुडे, रुपेश सिन्हा, प्रेम साहू, कौशल साहू, संदीप जैन सहित सौकड़ो पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news