राजनांदगांव

फुटबॉल स्पर्धा में जीवोदया अभनपुर ने बाजी मारी
28-Apr-2022 4:41 PM
फुटबॉल स्पर्धा में जीवोदया अभनपुर ने बाजी मारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 28 अप्रैल।
फतेह मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में जीवोदया अभनपुर ने बाजी मारी। उपविजेता टीम स्टार बॉयज नागपुर रही।
स्पर्धा के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे शैलेंद्र वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़ तथा अध्यक्षता रज्जाक खान उपाध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़ ने की। विशेष अतिथि संतोष  सिदार सीएमओ नगर पालिका खैरागढ़, लाल शैलेश सिंह , अनिल सिंह, अशोक  मुणत, अर्पित सिंह, यतेंद्र जीत सिंह,  असीर कुरेशी, दिनेश गुप्ता, शरद श्रीवास्तव बृजेंद्र महोबिया उपस्थित रहे।

जीवोदया फुटबॉल क्लब अभनपुर और स्टार बॉयज नागपुर दोनों टीम के खिलाडिय़ों से अतिथियों का मैदान में परिचय कराया गया। तत्पश्चात मैदान पर मृतक आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
फुटबॉल का फाइनल मुकाबला को देखने के लिए दर्शकों की भीड़  हज़ारों में थी। यह मैच का निर्णय टाईब्रेकर के द्वारा निर्णय हुआ।

 स्टार बॉयज फुटबॉल क्लब नागपुर दो एवं जीवोदया फुटबॉल क्लब अभनपुर चार गोल करने में कामयाब रहे। गांधी, अभी, अमन, संजीत ने जीवोदया अभनपुर के लिए गोल किया, उसी प्रकार नागपुर की ओर से सौरभ और आदित्य ने गोल करने में सफलता हासिल की। इस प्रकार जीवोदया अभनपुर ने यह मैच 4 -2 से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम जीवोदया फुटबॉल क्लब अभनपुर को 31000 नगद स्वर्गीय प्रतीक सिंह बघेल की स्मृति में  उनके पिता  नित्य प्रकाश सिंह बघेल के सौजन्य  से एवं उप-विजेता टीम स्टार बॉयज नागपुर को 15000 स्वर्गीय लाल  श्रेयांश सिंह की स्मृति में उनके पिता शैलेश सिंह के सौजन्य से नगद राशि दी गई।

बेस्ट फॉरवर्ड- आदित्य  नागपुर, बेस्ट डिफेंस- सौरभ  नागपुर, बेस्ट हाफ- मेहुल  नागपुर, बेस्ट गोलकीपर-शुभावन  अभनपुर। स्व. चंद्रलता सिंह स्मृति में उनके सुपुत्र अर्पित सिंह  के सौजन्य से प्रदान किया गया।
इस मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संजीत अभनपुर रहे। प्रतिदिन का मैन ऑफ द मैच स्व. शीला सिंह की स्मृति में उनके बेटे आकृति सिंह के सौजन्य से प्रदान किया गया है। यह जानकारी जमीर  कुरेशी वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news