राजनांदगांव

अधेड़ कांग्रेसी नेता पर रेप का मामला दर्ज
29-Apr-2022 12:15 PM
अधेड़ कांग्रेसी नेता पर रेप का मामला दर्ज

स्कूटी में घुमाने के बहाने ले गया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
रेप के मामले में घुमका पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है। 55 वर्षीय अधेड़ आरोपी कांग्रेसी नेता पर एक 25 वर्षीय युवती ने स्कूटी में घुमाने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है।  

इस संबंध में घुमका थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने ‘छत्तीसगढ़’  से कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवती ने स्वयं थाना में उपस्थित होकर आरोपी पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 55 साल के सीताराम वर्मा पर नजदीक के एक गांव की एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाते घुमका पुलिस से शिकायत की थी। पीडि़ता ने 27 अप्रैल को अपने साथ हुए दुराचार की घटना की लिखित शिकायत करते पुलिस के समक्ष अर्जी दी थी। घुमका थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने कांग्रेस नेता पर लगे आरोपों के आधार पर फौरन कार्रवाई की। आरोपी घुमका क्षेत्र के बरबरसपुर गांव का रहने वाला है। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता भी रह चुका है। वर्तमान में वह कांग्रेस संगठन में ब्लॉक स्तर पर सक्रिय रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव का एक संपन्न किसान भी है। उसके पास हार्वेस्टर और अन्य बड़ी मशीनें हैं। जिसके चलते उसकी क्षेत्र में रसूखदार किसानों में गिनती होती है। साथ ही वह कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले स्कूटी में आरोपी ने पीडि़ता को घुमाने के नाम पर स्कूटी में बिठाया और उसका बलात्कार किया। आरोपी द्वारा युवती को स्कूटी में ले जाते कुछ लोगों ने देख लिया था। बलात्कार की शिकार पीडि़ता ने स्वयं थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इधर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पीडि़ता के परिवार से पुलिस शिकायत वापस करने का दबाव भी बनाया है, लेकिन पुलिस ने अब मामला कायम कर दिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी में है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news