राजनांदगांव

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दी इफ्तार पार्टी
29-Apr-2022 4:19 PM
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दी इफ्तार पार्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
जूनीहटरी स्थित जमातखाना में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के मुस्लिम भाईयों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने कहा कि मुस्लिम भाईयों द्वारा भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजा रखने में इंसान को इंसान की तकलीफों का अंदाजा हो जाता है। गरीबों के दुख-दर्द का एहसास होता है।
इफ्तार पार्टी में आफताब आलम, शकील रिजवी, रूपेश दुबे, पिंटू खान समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news