राजनांदगांव

दो सूत्रीय मांगों को ले बिजली संविदा कर्मियों ने कलेक्टोरेट घेरा
30-Apr-2022 3:29 PM
दो सूत्रीय मांगों को ले बिजली संविदा कर्मियों ने कलेक्टोरेट घेरा

भाजयुमो ने दिया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ संविदा कर्मचारियों को नियमित करना एवं विद्युत कार्य करते मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर कलेक्टोरेट का घेराव किया। इस दौरान भाजयुमो ने भी उनके विरोध को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि आपकी मांग जायज है और कांग्रेस की दमनकारी सरकार के खिलापु आपके इस विरोध में भाजपा हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था, लेकिन भूपेश बघेल अपना वादा भूलकर संविदा कर्मियों पर अत्याचार कर रहे हैं। जिसका भरपूर विरोध किया जाएगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए और यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजयुमो कलेक्टोरेट के भीतर उग्र प्रदर्शन करेगी। पिछले दिनों संविदा कर्मियों पर होने वाला लाठीचार्ज भी सरकार की दमनकारी नीतियों को दर्शाता है। जिसका लगातार विरोध किया जाएगा।

इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पार्षद मणिभास्कर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष झा, आशीष डोंगरे, विवेक शर्मा , मंत्री पिंटू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता, शिवम यादव, संयम शर्मा, जय शर्मा, लक्ष्मीकांत साहू, कमलेश प्रजापति, आशुतोष सिंह, चेतन यादव, जश्मीत सिंह भाटिया, सूरज नायक, मोनू खोब्रागढ़े, मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन, आदित्य पराते, साहिल गोलछा, रवि साहू, नितेश नायक, प्रवीण शुक्ला, सोहन चौरसिया, सोमेश मानिकपुरी, सत्यम मिश्रा, विजेंद्र प्रताप, टिकेश्वर ठाकुर, अभिषेक यदु, अमितेश झा, कृष्णा निषाद, पंकज वर्मा, विकास साहू, गीतेश्वर श्रीवास, दामन पदाम, प्रदीप दास, भूपेश पराते, नरेंद्र यादव, राघव ठक्कर, रोहित सिन्हा, प्रजव्वल गुप्ता, कुशाल यादव, अशोक सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news