बेमेतरा

लोकतंत्र की रक्षा में भाजपा करेगी जेल भरो आंदोलन
02-May-2022 4:02 PM
लोकतंत्र की रक्षा में भाजपा करेगी जेल भरो आंदोलन

पत्रकारवार्ता में भाजपा नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 2 मई।
भारतीय जनता पार्टी की जिला के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बेमेतरा के स्थानीय होटल में के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर जेल भरो आंदोलन करने की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लालचंद बाफना व पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, प्रदेश पदाधिकारी संध्या परघनिया व स्थानीय मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू उपस्थित रहे।

आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से धरना, प्रदर्शन,जुलूस इत्यादि पर 19 बिंदुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार को 15 दिन का समय दिया है, जिसमें कहा है कि इसप्रकार के कानून अथवा प्रतिबंध को सरकार वापस लें, अन्यथा सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन जैसे उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें 5000 से अधिक की संख्या होने का दावा भाजपा के स्थानीय नेता कर रहे हैं।

भाजपा का प्रदेश के भूपेश सरकार के ऊपर बड़ा आरोप है कि सरकार लोगों से अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का प्रयास कर रही है, और सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने का भरसक प्रयास कर रही है। इसलिए मीसा बंदी जैसे कानून  पहले जो सरकार लगा चुकी है, उसी को छत्तीसगढ़ में अनुपालन करवाने का प्रयास कर रही है। इन शर्तों का पालन करते हुए धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक आयोजन संभव ही नहीं है। अत: सीधे रूप से सरकार चाहती है कि जिन संगठनों के विरोध प्रदर्शन में असहमति की आवाज हो अथवा विपक्ष को धार्मिक भावनाओं को, अभिव्यक्ति की आजादी को, कुचल देने की कांग्रेस का ऐसा इतिहास रहा है। आपातकाल लगाकर उन्होंने हमें जीने तक के अधिकार से वंचित किया था।

ऐसे समय पर जब कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के किसान , युवाओं के साथ धोखा हुआ है। जब शिक्षाकर्मी, विद्या मितान, पुलिस भर्ती, बिजली कर्मचारी, करोना वायरस, आदिवासी महिला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी अपनी-अपनी मांगो को लेकर आंदोलित है और प्रदर्शन के दौरान अपनी जान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार इन विषयों में समाधान खोजने के बजाय तथा लोगों को न्याय देने के बदले सरकार उनकी जुबान बंद करने पर उतारू है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि सरकार 15 दिनों के अंदर इन विषयों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए इस तरह के प्रतिबंध को हटाए अन्यथा भाजपा जिला स्तर पर 5000 से अधिक संख्या को लेकर धरना तथा विरोध प्रदर्शन करते हुए जेल भरो आंदोलन तक कि बात कही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news