बालोद

जनपद सदस्य संजय ने सामूहिक रूप से बोरे बासी खाने की व्यवस्था की
03-May-2022 2:37 PM
जनपद सदस्य संजय ने सामूहिक रूप से बोरे बासी खाने की व्यवस्था की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 3 मई।
1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री के आहवान में जनपद सदस्य संजय बैस ने सामूहिक रूप से बोरे बासी खाने की व्यवस्था की गई, जहां लगभग दो सौ लोगों ने इस बोरे बासी का लुप्त उठाया और जनपद सदस्य के इस पहल की भूरी भूरी प्रंशसा की।

जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया कि मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के आह्वान पर यहां कार्यक्रम किया गया है, बासी के साथ अमारी भाजी, अचार, टमाटर चटनी, दही, महि की व्यवस्था की गई थी। सब एक साथ बैठकर बोरे भासी खाने का आनंद भी दुगुना हो गया। यह हमारा संस्कृति है इसे हमे सजोकर रखना है।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद कोचेरिया ने बासी खाने का महत्व को बताया और आयोजन की प्रंशसा किये। राम जानकी सेवा सीमित के अध्क्षय विरेन्द्र सिन्हा ने कहा कि बासी हमारा मुख्य भोजन है इसे खाने से हम तंदुरुस्त रहते है।
इस आयोजन में गौरी शंकर साहू, हीरा लाल पड़ौती, राम कुमार ठाकुर, नन्द किशोर पिस्दा, सुरेश कोठारी, उप सरपंच दीपक यादव, मोनू गुप्ता, मोती कुचरिया, देवराज जैन, राजा गुप्ता, राजू सिन्हा, अमर पटेल, योगेंद्र सिन्हा, मोनू सिन्हा, अनिल जेठवानी, डॉ नसीम खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news