कांकेर

महिला समूह के साथ विधायक संतराम ने मनाया जन्मदिन, अस्पताल में बांटे फल
03-May-2022 5:37 PM
 महिला समूह के साथ विधायक संतराम ने मनाया जन्मदिन, अस्पताल में बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 3 मई। केशकाल के उत्कृष्ट विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को  ग्राम कोंगेरा के आदर्श गौठान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां सर्वप्रथम गौठान परिसर में विधायक संतराम नेताम ने केक काट कर सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को केक खिलाया। ततपश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी  पहुंच कर वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना साथ ही सभी मरीजों को फल वितरण कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। वही अंत मे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी विश्रामपुरी टैक्सी स्टैंड के पास विधायक सन्तराम से केक कटवा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि आमतौर पर मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाता हूँ, लेकिन इस वर्ष मैंने ग्राम कोंगेरा के गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों के साथ मिल कर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया था। जिसके चलते आज हमारे सभी जनप्रतिनिधि, कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में केक काटा कर जन्मदिन मनाया है, यह मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। मैं हमारे समस्त कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से यह अपील करता हूँ कि आप भी अपना जन्मदिन अपने गांव के गौठनों में जाकर मनाएं और महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर अपना योगदान देते हुए अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपराओं को जीवंत रखें।

इस दौरान योजना आयोग के सदस्य धन्नूराम मरकाम, बीसीसी अध्यक्ष हीरालाल नेताम, नरेंद्र जैन, कमलेश ठाकुर, ज्ञानदास कोर्राम, साजिद आडवाणी, मनोज तिवारी, जफर आडवाणी, पंजक नाग, संतोषी नेताम, बिंदा मेश्राम, कपिलकांत नाग, श्रीपाल कटारिया, रोहित कटारिया, सुमिरन शोरी, शिव सलाम, रवि गोयल, छगेंद्र सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news