बलरामपुर

5 वर्ष बाद कनहर नदी में बने एनीकट के गेट को प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद सुधारा गया
03-May-2022 8:25 PM
5 वर्ष बाद कनहर नदी में बने एनीकट के गेट को प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद सुधारा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 3 मई।
करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बने एनीकट का गेट 5 वर्ष के बाद प्रभारी मंत्री एवं विधायक के निर्देश के बाद सुधारा जा सका। यदि यही गेट पूर्व में सुधार लिया जाता तो नगर की 25 हजार आबादी के सामने गंभीर जल संकट उत्पन्न नहीं होता। गेट सुधार के बाद एनीकट का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर ने कहा कि एनीकट को उपयोगी बनाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। स्वीकृति के बाद जल्द कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि एनीकट का गेट विगत 5 वर्षों से खराब है, परंतु तत्कालिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के निर्देश व फटकार के बाद भी कानों में जूं नहीं रेंगी एवं इसे सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की गई।

प्रत्येक वर्ष एनीकट का पानी भीषण गर्मी में सूख जाता था वहीं इस बार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही एनीकट के गेट लीकेज होने का पानी सूख गया, जिससे नगर में भीषण जल संकट उत्पन्न हो रहा है, वहीं इसे गंभीरता से लेते हुए जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया एवं विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को एनीकट के गेट सुधार करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर के द्वारा एनीकट का गेट सुधार करवाया।
 
एनीकट के गेट को सुधार करवाने के बाद एनीकट का जायजा लेने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विभाग के अधिकारियों के साथ एनीकट पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे एनिकट परिसर का निरीक्षण किया, वहीें इसे उपयोगी बनाने के लिए बड़ी कार्य योजना बनाने की बात कहते हुए स्वीकृत हो जाने पर जल्द कार्य करवाने की बात कही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news