सूरजपुर

कार्यकर्ता मिशन 2023 की तैयारी में अभी से ही जुट जाएं-गिरीश
05-May-2022 5:54 PM
कार्यकर्ता मिशन 2023 की तैयारी में अभी से ही जुट जाएं-गिरीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 5 मई। 
ब्लाक कांग्रेस कमेटी भैयाथान में बुधवार को प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति के सदस्य व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल व खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के मुख्यातिथि व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े की अध्यक्षता में जनपद सभा कक्ष में प्रथम बैठक जोन प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने संगठनात्मक गतिविधियों पर जानकारी देते हुए  कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2023 की तैयारी में अभी से ही लग जाएं। सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। व पूर्व की भांति इस बार भी पार्टी को मजबूत करना है। जोन व सेक्टर प्रभारियों को प्रत्येक ग्राम में जाकर बूथ कमेटी की बैठक करने को कहा और सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर पूर्व की भांति मिशन 2023 की तैयारी में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news