गरियाबंद

राजिम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग
05-May-2022 6:28 PM
राजिम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजिम, 5 मई।
शिक्षा को लेकर शासन की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को राजिम में भी खोलने की मांग उठने लगी है। गरियाबंद जिले के लगभग सभी ब्लॉक में ये विद्यालय संचालित हैं जिससे छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। राजिम हालांकि ब्लॉक मुख्यालय नहीं है परंतु फिंगेश्वर ब्लॉक को राजिम फिंगेश्वर के नाम से संबोधित किया जाता है। 

राजधानी रायपुर के बाद शिक्षा ग्रहण करने के लिए लोग सीधे राजिम आते हैं। गरीब तबके के लोगों की तमन्ना होती है कि वह भी अपने बच्चे को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भर्ती कराएं। 

मोटी फीस एवं डोनेशन के चलते वह पढ़ा नहीं पा रहे हैं। यदि राजिम में व्यवस्था नहीं बनती है तो राजिम से लगे हुए किसी गांव में इसे खोलने के इंतजाम छत्तीसगढ़ सरकार या फिर जिला प्रशासन द्वारा की जाए।

इस संबंध में पालक संतोष सोनकर, पुरुषोत्तम सेन, मोहन पटेल, भीखम सोनकर, भुनेश्वर सिन्हा, फलेश्वर यादव, तुला राम साहू, राम कुमार देवांगन, गोकुल साहू, दीपक श्रीवास, महेंद्र पटेल, दीनदयाल पटेल, संजय साहू, विजय निषाद आदि ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं विधायक अमितेश शुक्ल से मांग की है।

उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने 50 हिंदी इंग्लिश स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोलने की बात कही है, इनमें से एक विद्यालय राजिम में खोला जाना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि राजिम प्राचीन समय से यह शिक्षा का केंद्र रहा है। संस्कृत विद्यालय के अलावा स्थानीय सरकारी एवं निजी विद्यालय मौजूद है परंतु गरीब तबके के लोगों की तमन्ना होती है कि वह भी अपने बच्चे को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भर्ती कराएं। मोटी फीस एवं डोनेशन के चलते वह पढ़ा नहीं पा रहे हैं ऐसे में एक उम्मीद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला गया है।

यह स्कूल शहर से 17 किलोमीटर दूर फिंगेश्वर में संचालित है। आने जाने में ही वाहन शुल्क देने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। जिस समय यह स्कूल खुले लोगों की मांग थी कि राजिम में खोला जाए लेकिन नहीं खोला गया। अब पुन: यहां के पालकगण मांग कर रहे हैं कि शीघ्र राजिम में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल खोला जाए। 

कहा कि वैसे राजिम तहसील मुख्यालय हैं साथ ही इन्हें अनुविभाग का दर्जा भी प्राप्त है। इस लिहाज से यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए न सिर्फ आसपास के सैकड़ों गांव के लोग आते हैं बल्कि पड़ोस के धमतरी जिला तथा रायपुर जिला से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राजिम के स्कूल कॉलेज के ऊपर निर्भर है। गरियाबंद जिला का सबसे पुराना नगर पंचायत राजिम है। जनसंख्या की दृष्टिकोण से भी काफी समृद्ध है, क्षेत्र के लोगों एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने सत्र 2022-23 से ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल खोलने की मांग की है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news