बलौदा बाजार

महानदी पुल के नीचे मिली लाश, हत्या की आशंका
07-May-2022 3:30 PM
महानदी पुल के नीचे मिली लाश, हत्या की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल /बलौदाबाजार, 7 मई।
बलौदाबाजार कसडोल तहसील कार्यालय लवन का आरपेटर और कार्यालय सहयोगी ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। रात को बस नहीं मिलने पर आपरेटर अपने दोस्त को छोडऩे के लिए उसके घर जा रहा था, दूसरे दिन शुक्रवार सुबह आपरेटर का शव बलौदाबाजार-कसडोल मुख्य मार्ग पर डोंगरीडीह महानदी पुल के नीचे मिला। सूचना मिलने पर स्वजन व कसडोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

ग्राम कोरदा निवासी मृतक सुखदेव वर्मा पिता रमेश वर्मा (23) तहसील कार्यालय लवन में आपरेटर के पद पर पदस्थ था। गुरुवार को मृतक सुखदेव आफिस में नौ बजे रात्रि तक काम किया। जिसके बाद तहसील कार्यालय लवन में पदस्थ चपरासी गोविंद डहरिया और मृतक दोनों घर जाने के लिए निकले। देर रात्रि हो जाने की वजह से बस नहीं मिलने पर मृतक सुखदेव चपरासी डहरिया को उसके घर छोडऩे के लिए कसडोल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में क्या हुआ किसी को भी पता नहीं चल पाया।
शुक्रवार सुबह चार बजे हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के चालक ने घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। जहां सुखदेव मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सुखदेव के परिवार वालों का कहना है कि सुखदेव आत्महत्या नहीं कर सकता। उसे किसी ने पुल से धक्का देकर गिराया होगा। जिससे सुखदेव की मृत्यु हो गई है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना जांच कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news