कोरिया

नपाध्यक्ष प्रभा बनीं कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव
07-May-2022 9:17 PM
नपाध्यक्ष प्रभा बनीं कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव

मनेन्द्रगढ़, 7 मई। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से समाज में हर्ष की लहर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभा पटेल के मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। वहीं अपने मनोनयन पर नपाध्यक्ष पटेल ने कहा कि समाज को मजबूती और गति प्रदान करने वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कत्र्तव्यनिष्ठता के साथ करेंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news