गरियाबंद

राज्य के विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं-सूरज
08-May-2022 3:20 PM
राज्य के विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं-सूरज

आप  का विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 मई।
आम आदमी पार्टी विस्तार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सभी शहरों व ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को नवापारा शहर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन नेहरू गार्डन स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय, जिला अध्यक्ष कमल नायक, प्रदेश पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष शीत चंद्राकर, अभनपुर प्रभारी अरविंद राजपूत, जिला सचिव एकांत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महिला विंग कलावती मार्को, विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एवं भाजपा द्वारा सरकार चलाने के बाद भी विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। राज्य में शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पिछडऩे के साथ-साथ लोग शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हो रहे हैं। इसके अलावा आम जनता को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने दिल्ली सरकार के रीति-नीति एवं जनकल्याणीकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष कमल नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा व कांग्रेस से परेशान हो चुके हैं। जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी का इंतजार कर रही है, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि विधानसभा के हर घर तक पार्टी की विचारधारा को लेकर जाएंगे और हर व्यक्ति को आप से जोड़ेंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह अभनपुर विधानसभा की जनता को भी एकजुट करेंगे।

जन मुद्दों को लेकर कार्य करेगी आप पार्टी - मोहन
अभनपुर प्रभारी अरविंद राजपूत ने कहा कि प्रदेश में ईमानदार व साफ छवि के नेताओं की ही जरूरत है, जिसका मकसद केवल जनता की सेवा करना है। आम आदमी पार्टी नए लोगों को जोडऩे का काम किया जा रहा है और पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी। राज्य में जनमुद्दे जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, नारी सशक्तिकरण पर कार्य करना है। अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने नए कार्यकर्ताओ को जोडऩे के साथ जन मुद्दे को लेकर आगे की रूपरेखा तैयार की गयी। उन्होंने बताया कि दिल्ली और पंजाब में हमारी पार्टी संघर्षों की वजह से जीती है। आज दिल्ली के विकास मॉडल पूरी दुनिया अपना रही है। हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में शिक्षा, बिजली, पानी, अस्पताल भवन, स्कूल, बेरोजगारी जैसे जन मुद्दों को लेकर कार्य करेगी। श्री चक्रधारी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार पर चर्चा एवं हर बूथ पर सदस्य बनाना है, जिसमें 10 गांव में 4-4 सदस्यों की टीम बनाई गई, जो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं।

नए सदस्यों ने कहा कि आप पार्टी की नीतियां केवल जनता के हितों के लिए है। कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी, वह उसे पूरी लगन व इमानदारी से निभाने का काम करेंगे। कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम में नगर भ्रमण किया, जो नेहरू गार्डन से शुरू होकर सदर रोड, कुम्हार पारा, सुभाष चौक, बस स्टैण्ड, गंज रोड, मंडी, पंजवानी चौक होते हुए वापिस नेहरू गार्डन पहुंची। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, संगठन मंत्री टीकम चंद साहू, सचिव नुनेश चक्रधारी, हंशराज सोनकर, गोबरा नवापारा ब्लॉक अध्यक्ष मस्तराम साहू, कौशल साहू, अश्वनी साहू, श्रीराम चक्रधारी, राज यादव, कैलाश निषाद, भीमराज तारक, गौकरण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news