बलौदा बाजार

स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, निकाली रैली
09-May-2022 2:38 PM
स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 मई।
ग्राम पंचायत मोहरा में प्रस्तावित मेसर्स अविनाश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफ महिलाएं भी सामने आ गई हैं। रविवार को मदर्स डे पर महिलाओं ने शांतिपूर्ण रैली निकालकर विरोध किया। ‘अविनाश एनर्जी वापस जाओ’ के नारे के साथ ग्राम पंचायत के सैकड़ों की जनसंख्या में महिला व पुरुषों ने रैली निकालकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि हमें उद्योग चाहिए, लेकिन ऐसी बी फैक्ट्री नहीं चाहिए जो खेती व वन उत्पाद को नष्ट कर दे।
रैली का शुभारंभ गुड़ी चौक से हुआ। महिलाओं ने अविनाश एनर्जी द्वारा प्रस्तावित स्पंज आयरन कंपनी निर्माण स्थल के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। गली भ्रमण कर सभा रखी गई।

सभा में लोगों ने कहा कि हमें लोहा व बिजली की जरूरत नहीं है, हमें खेती और वन उत्पादन आधारित उद्योग चाहिए। यह फैक्ट्री नहीं चाहिए जो हमारी खेती व वन उत्पाद को ही नष्ट कर दे। हमें ऐसे उद्योग चाहिए जो हमारे वातावरण को स्वच्छ रखे। स्पंज आयरन उद्योग लगने से कृषि कार्यों में, प्लांट से निकलने वाले धुएं, वेस्ट वाटर और अपशिष्ट पदार्थों से कृषि कार्य के साथ-साथ आम जन जीवन प्रभावित होगा। एक समय के बाद यहां कृषि कार्य समाप्त हो जाएगा जिससे किसानों के सामने जीविकोपार्जन के लिए समस्या उत्पन्ना हो जाएगी। साथ ही खेत के साथ घरों में प्रदूषण फैलेगा। इससे कृषि उत्पादन तो घटेगा, साथ ही पर्यावरण प्रदूषण बढऩे के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए ग्रामवासी इस फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं।
लोगों ने गांव के सरपंच मतोष कुमार पाठक, उपसरपंच राजेश कुमार वर्मा सहित पंचों से रूबरू होते हुए सहयोग की अपेक्षा की। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्त स्पंजआयरन के खिलाफ लडऩे की सहमति प्रदान की। फैक्ट्री के विरोध में ग्राम की महिलाओं ने एकता का परिचय देते हुए ताकत दिखाई और कहाहम सब एक है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news