गरियाबंद

सफाई कर्मियों का सम्मान
10-May-2022 2:44 PM
सफाई कर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 10 मई।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन एवं सचिव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन आर नवरत्न व जिला संगठक रोमन लाल साहू के निर्देशन में नगर पंचायत भवन राजिम में विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, अध्यक्षता आजीवन सदस्य जिला रेड क्रॉस सोसायटी बैशाखू राम साहू ने किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस जिला संगठक रोमन लाल साहू, प्रोफेसर क्षमाशिल्प मसीह शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय, शिक्षक प्रेम लाल साहू उपस्थित थे। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राजिम नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को जिला से प्राप्त स्वच्छता सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रेखा सोनकर ने कहा सफाई कर्मी के बदौलत ही नगर साफ सुथरा रहता है और आज जिला रेडक्रास के द्वारा जो स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया जा रहा है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा उन्होंने आगे कहा राजिम नगर पंचायत को जो सफाई रैंकिंग में तीन स्टार मिला है वह आपके सेवा के कारण ही संभव हुआ है। इसे फाइव स्टार दिलाने के लिए आपको और मेहनत करनी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की काफी सराहना की और रेड क्रॉस के द्वारा इस सम्मान के लिए जिला रेडक्रास को भी बधाई दी।

बैशाखू राम साहू ने कहा कि गरियाबंद जिला के रेड क्रॉस के वालंटियर कोरोना काल में राजिम मेला में एवं अन्य अवसरों में सेवा कार्य करके लोगों को जागरूक करते रहे हैं। अभी तक जिला में रेड क्रॉस कार्यालय का अभाव है इसके लिए उन्होंने जिले के अधिकारियों से आग्रह किया एवं समाज के लोगों से मानव सेवा के लिए रक्तदान एवं सदस्यता एवं रेड क्रॉस सोसाइटी को दान करने के लिए आगे आने के लिए अपील किया।

जिला संगठक रोमन लाल साहू ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के संबंध में रेड क्रॉस के उद्देश्य एवं कार्य के संबंध में बताते हुए कहा कि मानव सेवा ही रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य है यह एक अंतरराष्ट्रीय संवैधानिक संस्था है। रेड क्रॉस के माध्यम से पीडि़त लोग की सेवा की जा सकती है लोगों को अपने कमाया धन से 1 प्रतिशत समाज सेवा में लगाना धर्म है एवं राजीव लोचन महाविद्यालय के वॉलिंटियरो के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। प्रोफेसर क्षमाशिल्प मसीह ने भी संबोधित किया राजीव लोचन महाविद्यालय के वालंटियर कुमारी गुंजा साहू ने रेड क्रॉस के कार्य एवं सफाई कर्मचारियों के सम्मान में विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस से वालंटियर भावना निषाद, अक्षत अग्रवाल, पूरन धीवर, उमेश धु्रव, धनंजय धु्रव, गजेंद्र धु्रव, लोकेश्वर कंवर, लेखराम कंवर, चंद्रशेखर, देवश्री, गुंजा साहू, माधुरी सोनकर, हर्षा वर्मा, लीना, ममता उपस्थित रहे।  राजीव लोचन महाविद्यालय के यूथ रेडक्रास प्रभारी डॉ संगीता झा, राज्यपाल पुरस्कृत यशवंत कुमार साहू रोवर, यादराम यादव, सफाईकर्मी दीपक, वर्षा, गीता का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news